किलक अरे मैं नेह निहारूं।
इन दांतों पर मोती वारूं।।
इन पंक्तियों में कौन सा रस है?
(अ) वीर
(ब) शांत
(स) वत्सल
(द) हास
जो खग हौं तो बसेरो करौ मिलि, कालिंदी कूल कदंब की डारन
पंक्ति में है
(अ) अनुप्रास अलंकार
(ब) श्लेष अलंकार
(स) अतिशयोक्ति अलंकार
(द) यमक अलंकार
महाराष्ट्र की राजभाषा इनमें से कौन सी है?
(अ) बम्बईया भाषा
(ब) मराठी भाषा
(स) टपोरी भाषा
(द) हिन्दी भाषा
कौन सा स्वर दीर्घ है?
(अ) अ
(ब) इ
(स) उ
(द) ऐ
'पित्राज्ञा' शब्द में कौन-सी संधि है?
(अ) गुण संधि
(ब) वृद्धि संधि
(स) यण संधि
(द) अयादि संधि
'उच्चारण' शब्द का संधि विच्छेद होगा-
(अ) उत् + चारण
(ब) उच्च + आरण
(स) उच + चारण
(द) उच्च + अरण
एक से अधिक उपसर्गों से बना शब्द है-
(अ) समालोचना
(ब) स्वागत
(स) पर्यावरण
(द) उपरोक्त सभी
Please submit test & get result
Maximum bookmarked 1000 Question